फ़ोटो में AI से कपड़े बदलें

अपनी फ़ोटो पर अलग जैकेट या पोशाक कैसी दिखेगी? एक व्यक्ति की फ़ोटो और एक कपड़े की फ़ोटो चुनें, फिर बताएँ कि आप क्या बदलना चाहते हैं।

AI पोशाक एडिटर खोलें

वेब एडिटर में लॉग इन करें। इमेज बनाने से पहले ज़रूरी क्रेडिट देख सकते हैं।

हरे स्वेटर में एक महिला की तस्वीर, गहरे नीले ब्लेज़र का संदर्भ और उसी महिला का ब्लेज़र पहने उदाहरण।
समझाने के लिए कृत्रिम पोर्ट्रेट का इस्तेमाल किया गया है। आपके नतीजे अलग हो सकते हैं।

तीन चरणों में फ़ोटो की पोशाक बदलें

  1. एक साफ़ पोर्ट्रेट चुनें

    जैकेट के लिए ऐसी तस्वीर लें जिसमें कंधे और कलाइयाँ दिखें और रोशनी बराबर हो।

  2. कपड़े की फ़ोटो जोड़ें

    दूसरे फ़ील्ड में कपड़े की संदर्भ फ़ोटो डालें। एक ही कपड़ा रखें और उसकी कॉलर व आस्तीन साफ़ दिखाएँ।

  3. बदलाव लिखें

    बताएँ कौन-सा कपड़ा जोड़ना है और किन चीज़ों को बनाए रखना है। सेव करने से पहले चेहरा, हाथ और कपड़ों के किनारे ज़ूम करके देखें।

पार्टी के लिए ब्लेज़र आज़माएँ

हरे स्वेटर पर गहरे नीले ब्लेज़र का अंदाज़ देखें। कॉलर, आस्तीन की लंबाई और नीचे दिख रहे स्वेटर की जाँच करें।

AI पोशाक एडिटर खोलें

शुरू करने से पहले

चेहरे को मूल फ़ोटो जैसा कैसे रखें?

अच्छी रोशनी वाली साफ़ फ़ोटो चुनें और एक बार में एक कपड़ा बदलें। सेव करने से पहले आँखें और जबड़े की रेखा मिलाएँ।

क्या इससे कपड़े का साइज़ चुन सकते हैं?

इससे रंग, स्टाइल और आकार का अंदाज़ लें। सही साइज़ चुनने के लिए अपने माप और विक्रेता की साइज़ तालिका देखें।

क्या किसी और की तस्वीर एडिट कर सकते हैं?

वही तस्वीरें इस्तेमाल करें जिनकी अनुमति आपके पास है। किसी पहचाने जा सकने वाले व्यक्ति की तस्वीर बदलने से पहले उसकी सहमति लें।